Friday, June 5, 2026
HomeNationalभारत और कनाडा के रिश्तों में सुधार: कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद...

भारत और कनाडा के रिश्तों में सुधार: कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद का पीएम मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच रिश्तों में जमी बर्फ अब पिघलने लगी है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद सोमवार को भारत के दौरे पर आईं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी ने अपनी एक्स अकाउंट पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि इस बातचीत में व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, कृषि और लोगों के बीच आदान-प्रदान को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की गई।इससे पहले, अनीता आनंद ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि भारत और कनाडा के रिश्ते पिछले कुछ महीनों में लगातार आगे बढ़ रहे हैं और दोनों देश अपने साझेदारी को मजबूती देने के लिए आवश्यक तंत्र पर काम कर रहे हैं।

कनाडा की पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो सरकार के दौरान दोनों देशों के रिश्ते तनावपूर्ण हो गए थे। हालांकि, अब मार्क कार्नी के नेतृत्व में कनाडा के साथ संबंधों में सुधार देखा जा रहा है। अनीता आनंद का यह भारत का पहला दौरा है, और यह दोनों देशों के बीच संबंधों में एक नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments