एसएएस नगर, 15 जनवरी 2026 : पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। इस संबंध में पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं।
डायरेक्टोरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन (सेकेंडरी), पंजाब की ओर से जारी ताजा आदेशों के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, निजी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों का समय बदला गया है। अब सभी स्कूल सुबह 10 बजे खुलेंगे।
यह नया समय 16 जनवरी से 21 जनवरी तक लागू रहेगा। आदेशों के मुताबिक राज्य के सभी प्राथमिक स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगे। वहीं मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक खुले रहेंगे।
सरकार के इस फैसले से कड़ाके की ठंड और कोहरे के दौरान छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।






