HomeSportsWTC अंक तालिका: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड की...

WTC अंक तालिका: बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत के बाद इंग्लैंड की दमदार वापसी, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर बरकरार

2025-26 एशेज सीरीज़ में हार के बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हरा दिया। यह जीत इंग्लैंड के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि 15 वर्षों के बाद उसने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत दर्ज की है। इससे पहले इंग्लैंड ने 2010 में ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट जीता था।

इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया को मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) चक्र में पहली बार पराजय का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से इस WTC चक्र की शुरुआत की थी और तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद एशेज सीरीज़ के पहले तीन टेस्ट जीतकर उसने लगातार छह मैचों में जीत दर्ज की थी, लेकिन बॉक्सिंग डे टेस्ट में यह सिलसिला टूट गया।

हालांकि हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया WTC 2025-27 की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है, लेकिन उसके प्रतिशत अंकों (PCT) में गिरावट आई है। ऑस्ट्रेलिया का PCT 100 से घटकर 85.71 हो गया है। टीम ने अब तक खेले गए सात मैचों में से छह में जीत हासिल की है और उसके कुल 72 अंक हैं।

अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम पांचवें और भारतीय टीम छठे स्थान पर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments