राजपुरा-केंद्रीय रेलवे राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रविवार को नई अनाज मंडी स्थित रैली में शामिल हुए। दोपहर बाद करीब तीन बजे वे रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक रजनीश कुमार के ऑफिस में तकरीबन आधा घंटा रुके। उन्होंने अलग-अलग अधिकारियों से मिलकर कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे पुलिस कार्यालय के बाहर अर्जुन के पौधे लगाए। इस अवसर पर अनिरूद्ध, मुख्य गाड़ी लिपिक भी शामिल थे।






