Thursday, June 18, 2026
HomeHaryana समाधान शिविर में एसडीएम आकाश शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

 समाधान शिविर में एसडीएम आकाश शर्मा ने सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

टोहाना, 18 जून 2026 (संजीव शर्मा) : नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वीरवार को आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम आकाश शर्मा ने आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा प्रशासन का मूल उद्देश्य है और प्रत्येक शिकायत का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

एसडीएम आकाश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में जिला एवं उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं के समाधान की सुविधा उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी संशोधन, नए सदस्यों के पंजीकरण, राशन कार्ड, बिजली विभाग एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। एसडीएम ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और कहा कि प्रत्येक मामले का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।

किसी भी जनशिकायत को लंबित न रखें अधिकारी: एसडीएम

एसडीएम आकाश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी आवेदन या जनशिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता बनाए रखना आवश्यक है। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की पहचान है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। विभिन्न विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाएं।

एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच साबित हो रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों में पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सोमवार एवं वीरवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें जनता की समस्याएं सुनकर उनके समाधान की दिशा में तत्काल कार्रवाई की जाती है।

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments