Thursday, June 18, 2026
HomePunjabफाजिल्का के अरनीवाला बाजार में सरेआम गुंडागर्दी ! वीडियो वायरल

फाजिल्का के अरनीवाला बाजार में सरेआम गुंडागर्दी ! वीडियो वायरल

तेजधार हथियार लहराते हुए युवकों ने की मारपीट ; जांच में जुटी पुलिस
फाजिल्का, 18 जून,2026 : जिला फाजिल्का के अधीन आते कस्बा अरनीवाला के मुख्य बाजार से सरेआम गुंडागर्दी और आपसी मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाजार के बीचों-बीच कुछ युवकों द्वारा आपस में जमकर मारपीट की गई, जिसका एक वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि झगड़े के दौरान एक युवक के हाथ में तेजधार हथियार है, जिसे लहराते हुए दूसरे पक्ष पर हमला किया जा रहा है। दिनदिहाड़े मुख्य बाजार में हुई इस हिंसक वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों और राहगीरों में डर का माहौल है। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।
इस पूरे मामले के संबंध में जानकारी देते हुए थाना अरनीवाला के प्रभारी (SHO) परमजीत सिंह दरोगा ने बताया कि हालांकि हाल ही में उनका तबादला सिटी थाना-2 अबोहर में कर दिया गया है, लेकिन यह पूरा मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने पुष्टि की कि अरनीवाला के बाजार में युवकों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई है। शुरुआती तौर पर झगड़े की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों पक्षों की संलिप्तता और एक युवक के पास तेजधार हथियार होने की बात पूरी तरह स्पष्ट है।
थाना प्रभारी ने आगे कहा कि पुलिस को इस मामले में लिखित शिकायत मिल चुकी है, जिसके आधार पर गहनता से तफ्तीश शुरू कर दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर मारपीट में शामिल सभी हुड़दंगी युवकों की पहचान करने में जुटी है। एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा ने सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने साफ किया कि पंजाब पुलिस अपराध और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ बेहद सख्त है, और बाजार जैसे सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गुंडागर्दी व कानून व्यवस्था को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। पुलिस जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments