सफल आयोजन के लिए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने दी बधाई
फतेहाबाद 18 जून 2026 (संजीव शर्मा) : भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के स्वागत एवं अभिनंदन के लिए उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब ने साबित कर दिया कि भाजपा एकजुटता और समर्पण अद्भुत है। यह बात भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने कही। कंवल चौधरी ने स्वयं भी प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिलेभर के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया तथा इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई भी दी।
कंवल चौधरी ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, पूर्व मंत्री देवेन्द्र बबली,पूर्व विधायक दुड़ाराम, हरियाणा सरकार में चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा, राजपाल बैनीवाल, वेद फुलां व स. बलदेव सिंह ग्रोहा के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और खुशी के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस अभिनंदन कार्यक्रम को देखकर प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता भी गद्गद नजर आईं।
उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के आगमन से जिलेभर के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। भाजपा का जिला संगठन एक बार फिर से मजबूती का प्रमाण देता नजर आया। वहीं भाजपा के उक्त वरिष्ठ नेताओं का नेतृत्व भी सराहनीय रहा। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी पूरा अनुशासन दिखाया। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता द्वारा कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देशों पर भी सभी कार्यकर्ताओं ने संतुष्टि जताई तथा विश्वास दिलाया कि उनके निर्देशों का पूर्णत: पालन करते हुए जमीनी स्तर पर भाजपा के संगठन को अटूट तथा और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे। कंवल चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इसी प्रकार भाजपा के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहें और भाजपा को नई बुलंदियों पर पहुंचाने का काम करें।






