Monday, June 15, 2026
HomePunjabआम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार, रिंका समर्थकों सहित शामिल

आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार, रिंका समर्थकों सहित शामिल

गारंटियों से आगे बढ़कर जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रही है मान सरकार: ओएसडी सुखवीर सिंह

विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं

धूरी, 15 जून, 2026 : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओएसडी सुखवीर सिंह की मौजूदगी में गांव हसनपुर के सरपंच रविंदर कुमार रिंका अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हो गए। इस अवसर पर उनका स्वागत करते हुए सुखवीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले सवा चार वर्षों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय और ऐतिहासिक कार्य किए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल अपनी चुनावी गारंटियों को ही पूरा नहीं किया, बल्कि अनेक ऐसे जनकल्याणकारी निर्णय भी लागू किए हैं, जो चुनावी गारंटियों में शामिल नहीं थे। किसानों को कृषि मोटरों के लिए दिन के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध करवाने और वर्षों से उपेक्षित नहरी तंत्र को सुदृढ़ कर खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने के प्रयासों ने कृषि क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान की है।

सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को 600 यूनिट मुफ्त बिजली, परिवारों को 10 लाख रुपये तक का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री मां-धियां सत्कार योजना तथा 40 लाख परिवारों को राशन किट उपलब्ध करवाने जैसी जनहितैषी योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, कृषि और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में किए गए व्यापक सुधारों के कारण समाज के हर वर्ग का विश्वास आम आदमी पार्टी की नीतियों के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है। यही कारण है कि विभिन्न राजनीतिक दलों और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग निरंतर आम आदमी पार्टी के कारवां में शामिल हो रहे हैं।

इस अवसर पर सरपंच रविंदर कुमार रिंका ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में हो रहे विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा और नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

इस मौके पर ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह कांझला, कुलविंदर सिंह सिद्धू सहित आम आदमी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments