Monday, June 15, 2026
HomePunjabबठिंडा में आवारा सांडों का आतंक, कभी भी हो सकता है बड़ा...

बठिंडा में आवारा सांडों का आतंक, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

बठिंडा, 15 जून 2026: बठिंडा की सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड लोगों के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर सांडों के झुंड देखे जा सकते हैं, जिनकी आपसी लड़ाई के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ताजा मामला बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के सरकारी आवासों के बिल्कुल नजदीक का है। यहां कई आवारा सांड सड़क के बीचों-बीच एक-दूसरे से भिड़ गए और करीब 30 से 35 मिनट तक लगातार लड़ते रहे। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों को अपना रास्ता बदलने पर मजबूर होना पड़ा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सरकार द्वारा बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए गौशालाओं सहित कई प्रबंध किए जाने के दावे किए जाते हैं। इसके अलावा लोगों से बड़ी मात्रा में काउ सेस भी वसूला जाता है, लेकिन इसके बावजूद शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या लगातार बनी हुई है।
शहरवासियों ने चिंता जताई कि सड़क पर लड़ाई करते ये आवारा सांड कभी भी किसी राहगीर, दोपहिया चालक या वाहन को अपना निशाना बना सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को जल्द से जल्द सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments