Monday, June 15, 2026
HomePatialaस्वास्थ्य मंत्री ने एसएसटी नगर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत...

स्वास्थ्य मंत्री ने एसएसटी नगर से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत बस को किया रवाना

श्रद्धालु श्री दरबार साहिब सहित अमृतसर के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के करेंगे दर्शन : डॉ. बलबीर सिंह

यात्रियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का जताया आभार

पटियाला, 15 जून 2026 : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के एसएसटी नगर से अमृतसर के लिए एक बस को रवाना किया। इस अवसर पर उनके साथ पटियाला के डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली भी उपस्थित थे। स्वास्थ्य मंत्री ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए यह विशेष पहल की गई है।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि श्रद्धालु सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे। इसके अलावा यात्रियों को भगवान वाल्मीकि तीर्थ स्थल, जलियांवाला बाग, पार्टिशन म्यूजियम और वाघा बॉर्डर सहित अमृतसर के अन्य धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन भी करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जनकल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कई लोग आर्थिक या पारिवारिक कारणों से लंबे समय से अपने पसंदीदा धार्मिक स्थलों के दर्शन नहीं कर पाते थे, लेकिन मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना उनके लिए एक बड़ी सुविधा साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यात्रा, ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।न्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना ने उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के आम और जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत लाभदायक साबित हो रही है।

इस अवसर पर क्षेत्र के निवासी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments