Saturday, June 13, 2026
HomeHaryanaसपना चौधरी ने पति वीर साहू पर मारपीट का आरोप लगाया, अदालत...

सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर मारपीट का आरोप लगाया, अदालत ने जारी किए संरक्षण आदेश:

सोनीपत/नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर और गायिका Sapna Choudhary की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। सपना चौधरी ने अपने पति Veer Sahu के खिलाफ मारपीट के आरोप लगाते हुए दिल्ली की द्वारका महिला अदालत में याचिका दायर की है।

मंगलवार को मामले की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान अदालत ने सपना चौधरी को अंतरिम राहत प्रदान करते हुए वीर साहू को अगली सुनवाई तक उनके संपर्क में आने, घर या कार्यस्थल पर जाने तथा किसी भी प्रकार से परेशान करने से रोकने के आदेश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार सपना चौधरी ने अदालत में अपने आरोपों के समर्थन में वीडियो, ऑडियो और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी प्रस्तुत किए हैं। मामले की अगली सुनवाई 25 जुलाई को निर्धारित की गई है।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सपना चौधरी अपने ससुराल का घर छोड़ चुकी हैं और फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ स्थित अपने मायके में रह रही हैं।

गौरतलब है कि सपना चौधरी और वीर साहू ने वर्ष 2020 में प्रेम विवाह किया था। अब यह मामला अदालत में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई में दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments