Saturday, June 6, 2026
HomePunjabविशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के शेड्यूल में संशोधन

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के शेड्यूल में संशोधन

प्रारंभिक मतदाता सूची अब 3 अगस्त को होगी प्रकाशित
संगरूर, 30 मई 2026 : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा पंजाब राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) संबंधी जारी कार्यक्रम में 29 मई 2026 को आंशिक संशोधन करते हुए कुछ गतिविधियों की समय-सारणी में बदलाव किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए तहसीलदार (चुनाव) श्रीमती परमजीत कौर ने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन अब 31 जुलाई 2026 के स्थान पर 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि अब 3 अगस्त 2026 से 2 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है।
प्राप्त दावों और आपत्तियों के निपटारे तथा नोटिस जारी करने की संशोधित अवधि 3 अगस्त 2026 से 28 सितंबर 2026 तक रहेगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित अन्य सभी गतिविधियां भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पहले जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार ही जारी रहेंगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments