शेरपुर, 22 मई,2026 : सामाजिक सुरक्षा तथा महिला एवं बाल विकास विभाग, पंजाब द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना के तहत शेरपुर क्षेत्र में स्कूल बसों की विशेष चेकिंग की गई। यह चेकिंग अभियान स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्कूल वाहनों में लागू सुरक्षा मानकों की पालना को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया गया।
चेकिंग के दौरान कुल 10 स्कूल बसों की जांच की गई, जिनमें से सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाली 4 बसों के चालान किए गए। टीम द्वारा बसों के आवश्यक दस्तावेज, फर्स्ट एड बॉक्स, फायर सेफ्टी प्रबंध तथा अन्य जरूरी सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।
इस अवसर पर संबंधित ड्राइवरों और प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की पूरी तरह पालना सुनिश्चित की जाए।
इस चेकिंग टीम में श्री पवन कुमार, एस.आई. (पुलिस विभाग), श्री बलविंदर सिंह, ए.एस.आई. (पुलिस विभाग), श्री राम प्रताप, ए.एस.आई. (पुलिस विभाग), श्री रुपिंदर सिंह (जिला बाल सुरक्षा कार्यालय, संगरूर) तथा श्री समनदीप सिंह (शिक्षा विभाग) शामिल थे।
टीम द्वारा स्पष्ट किया गया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और इस उद्देश्य के लिए ऐसी चेकिंग मुहिमें आने वाले समय में भी लगातार जारी रहेंगी, ताकि स्कूल वाहनों में सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित की जा सके और किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोका जा सके।






