पटियाला, 22 मई,2026 : मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक अजीत पाल सिंह कोहली द्वारा पटियाला के वार्ड नंबर 39 स्थित शीश महल कॉलोनी के श्रद्धालुओं को पवित्र धाम श्री दरबार साहिब के दर्शन हेतु बस रवाना की गई।
इस अवसर पर विधायक अजीत पाल सिंह कोहली ने संगत को शुभकामनाएं देते हुए सुखमय और सुरक्षित यात्रा के लिए अरदास की। उन्होंने बताया कि यह यात्री अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब तथा दुर्गियाना मंदिर में माथा टेकेंगे।
विधायक कोहली ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक भी है।
इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने पंजाब सरकार और विधायक कोहली का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस योजना से इलाके के लोगों में काफी खुशी है तथा श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर वार्ड नंबर 39 की इंचार्ज ज्योति, हरविंदरपाल सिंह विंटी सहित अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित रहे।






