Saturday, June 6, 2026
HomePunjabचेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने वार्ड नंबर 4 और 16 में किया...

चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने वार्ड नंबर 4 और 16 में किया चुनाव प्रचार

विकास के मुद्दे पर लोगों तक पहुंच रही है आम आदमी पार्टी: दलवीर सिंह ढिल्लों

करोड़ों के विकास कार्यों से धूरी बनेगा आधुनिक मॉडल शहर

धूरी, 20 मई, 2026: नगर काउंसिल धूरी के 26 मई को होने वाले चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा चुनाव प्रचार को पूरी तरह तेज कर दिया गया है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से सीधा संपर्क कर रहे हैं और मुख्य रूप से विकास के मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं।         

पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने वार्ड नंबर 4 से उम्मीदवार राजीव शर्मा और वार्ड नंबर 16 से उम्मीदवार दीपक बंसल के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा धूरी में लगभग 200 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों पर काम किया जा रहा है, जिसमें सड़कों की मरम्मत और निर्माण, स्ट्रीट लाइटें तथा शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े कई कार्य शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आने वाले कुछ महीनों में जैसे ही ये सभी विकास कार्य पूरे होंगे, धूरी शहर की तस्वीर पूरी तरह बदल जाएगी और यह शहर एक मॉडल शहर के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल वादे करना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी स्तर पर लागू करना है।

दलवीर सिंह ढिल्लों ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि विकास की गति को और तेज करने के लिए नगर काउंसिल चुनावों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के पक्ष में अपना समर्थन व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments