Friday, June 5, 2026
HomeSportsधर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच महामुकाबला, 15 साल...

धर्मशाला में आज पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच महामुकाबला, 15 साल पुराना रिकॉर्ड बदलने उतरेगी पंजाब

धर्मशाला, 17 मई 2026: IPL 2026 में आज पंजाब किंग्स के लिए करो या मरो जैसी स्थिति वाला मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से हाई-वोल्टेज मैच होगा। दोनों टीमें पिछले सीजन के फाइनल में भी आमने-सामने आ चुकी हैं।
श्रेयर अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के सामने इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बदलने की चुनौती भी होगी। पंजाब की टीम पिछले 15 वर्षों से धर्मशाला में आरसीबी को नहीं हरा पाई है। इस मैदान पर पंजाब की आखिरी जीत साल 2011 में दर्ज हुई थी। वहीं, 2024 में खेले गए मुकाबले में पंजाब को 60 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
यह मुकाबला “फॉर्म बनाम दबाव” के रूप में भी देखा जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दो मैच जीतकर प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स लगातार पांच हारों के बाद दबाव में है।
पिछले सीजन में आरसीबी ने पंजाब को तीन बार हराया था। ऐसे में पंजाब के पास घरेलू मैदान पर हिसाब बराबर करने का सुनहरा मौका होगा। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 37 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें बेंगलुरु ने 19 और पंजाब ने 18 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और जैकब डफी।
इम्पैक्ट प्लेयर: रासिख सलाम।
पंजाब किंग्स:
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह ओमरजई, विजय कुमार वैशाख, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
प्रभावी खिलाड़ी: विष्णु विनोद।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments