Saturday, June 6, 2026
HomePunjabसंदीप पाठक पहुंचे हाईकोर्ट, पंजाब सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का...

संदीप पाठक पहुंचे हाईकोर्ट, पंजाब सरकार पर राजनीतिक बदले की कार्रवाई का आरोप

चंडीगढ़, 08 मई 2026 : हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख किया है। उन्होंने अदालत से मांग की है कि पंजाब सरकार को उनके खिलाफ कथित तौर पर दर्ज दो एफआईआर का पूरा विवरण सार्वजनिक करने के निर्देश दिए जाएं।
अपनी याचिका में संदीप पाठक ने अदालत से अपील की है कि मामले की सुनवाई पूरी होने तक पंजाब सरकार को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई या गिरफ्तारी से रोका जाए। साथ ही पंजाब पुलिस को एफआईआर नंबर, दर्ज होने की तारीख, संबंधित थाना और जिले की जानकारी उपलब्ध करवाने के निर्देश देने की मांग भी की गई है।
पाठक ने यह भी मांग की कि सरकार एक हलफनामा दाखिल करे, जिसमें भाजपा में शामिल होने के बाद उनके खिलाफ दर्ज सभी मामलों का विवरण हो।
याचिका में उन्होंने दावा किया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स और गैर-सरकारी सूत्रों के माध्यम से जानकारी मिली है कि पंजाब पुलिस ने विभिन्न जिलों में उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रयासों के बावजूद पुलिस की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की जा रही और ये एफआईआर पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड नहीं की गई हैं, जो कानूनी नियमों का उल्लंघन है।
संदीप पाठक ने इन कार्रवाइयों को “राजनीतिक बदले की भावना” से प्रेरित बताया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments