Saturday, June 6, 2026
HomePunjabओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 11 के निवासियों से...

ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी के वार्ड नंबर 11 के निवासियों से मुलाकात

शहर में चल रहे विकास कार्यों पर ओएसडी सुखवीर सिंह ने वार्ड वासियों के साथ की चर्चा

धूरी, 5 मई, 2026 : मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लोगों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखने तथा जमीनी स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उनके ओएसडी सुखवीर सिंह द्वारा धूरी हलके के विभिन्न गांवों और शहर के वार्डों का लगातार दौरा किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत वह धूरी शहर के वार्ड नंबर 11 में पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

ओएसडी सुखवीर सिंह ने वार्ड नंबर 11 के निवासियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए और भरोसा दिलाया कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धूरी शहर की सूरत बदलने के लिए पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर विकास कार्य जारी हैं, जिनमें सड़कों का उन्नयन, जल निकासी व्यवस्था में सुधार, पार्कों का सौंदर्यीकरण तथा अन्य शहरी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि हर परियोजना को समय पर पूरा कर उसका लाभ लोगों तक पहुंचाना है।

ओएसडी सुखवीर सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के अनुरूप जन-केंद्रित शासन को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत प्रत्येक नागरिक की सुनवाई और उसकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रतिनिधि स्वयं मैदान में जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं, ताकि विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझा जा सके।

इस अवसर पर पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुली, सदस्य जिला परिषद हरजिंदर सिंह कांझला, पुष्पिंदर शर्मा, बलदेव सिंह, गुरनीत कौर, ब्लॉक प्रधान सुखपाल सिंह पाला, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, जसविंदर सिंह तथा नीरज शर्मा सहित वार्ड नंबर 11 के बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित थे, जिन्होंने ओएसडी का धन्यवाद करते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments