चंडीगढ़, 4 मई 2026: हरियाणा सिविल सचिवालय में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आठवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान पंचकूला निवासी बलवंत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह विजिटर पास के जरिए सचिवालय में दाखिल हुआ था और किसी अधिकारी से मिलने आया था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।






