चंडीगढ़, 4 मई 2026: पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मपाल ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर औपचारिक रूप से राजनीति में कदम रखा।
उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया, जहां वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
धर्मपाल इससे पहले पंजाब के राज्यपाल के सलाहकार के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके पास प्रशासनिक क्षेत्र का लंबा अनुभव है, जिसे पार्टी के लिए एक बड़ी ताकत माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, पंजाब में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच धर्मपाल का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।






