भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है: प्रवीण जोड़ा
फतेहाबाद, 4 मई, 2026 (संजीव शर्मा): पश्चिम बंगाल, पांडुचेरी व आसाम में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर आज बीजेपी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में जलेबियां बांटकर तथा ढोल-नगाड़ों पर झूमकर खुशी मनाई गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे परिसर में जश्न का माहौल बना रहा। जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि तीनों राज्यों में भाजपा की प्रचण्ड जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता ने “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र को दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत केवल चुनावी जीत नहीं, बल्कि देश की जनता के विश्वास की जीत है। जनता ने विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व को चुना है और विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है, चाहे वह किसान हो, युवा हो, महिलाएं हों या गरीब वर्ग। प्रवीण जोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना और गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है, जिससे लोगों का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता इसी समर्पण और सेवा भाव से आगे भी कार्य करता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की यह जीत आने वाले समय में देश को और अधिक मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। यह परिणाम इस बात का संकेत है कि जनता विकास की राजनीति को ही आगे बढ़ाना चाहती है। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और ढोल-नगाड़ों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर जिला के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत का स्वागत किया।
अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि देश और समाज की सेवा करना है, और इसी उद्देश्य के साथ पार्टी निरंतर आगे बढ़ती रहेगी। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक जाखड़,जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार मेहरा, अवतार सिंह मोंगा, पवन, बनवारी लाल गहलोत, भारत भूषण गर्ग, विकास शर्मा, अमृतपाल सिंह, नवीश सचदेवा, विक्रम मराठी, भारतभूषण गर्ग, विजय जांगड़ा, जगदीश नायक, सुल्तान नायक, भूप सिगर, सन्नी बंसल, आर्यन ग्रोवर, संजय सिंगला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।






