Saturday, June 6, 2026
HomeHaryanaएसडीएम आकाश शर्मा ने टोहाना–बलियावाला रोड व स्विमिंग पूल निर्माण कार्यों का...

एसडीएम आकाश शर्मा ने टोहाना–बलियावाला रोड व स्विमिंग पूल निर्माण कार्यों का किया औचक निरीक्षण

टोहाना, 28 अप्रैल, 2026 (संजीव शर्मा) : क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसडीएम आकाश शर्मा ने मंगलवार को टोहाना से बलियावाला तक निर्माणाधीन सड़क तथा बलियावाला हेड पर बन रहे अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने टोहाना–बलियावाला रोड के निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर ही सड़क की परत, निर्माण सामग्री और तकनीकी मानकों की जांच की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीकों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे। उन्होंने कहा कि मजबूत और गुणवत्तापूर्ण सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी गति देती हैं।
इसके बाद एसडीएम आकाश शर्मा ने बलियावाला हेड पर निर्माणाधीन स्विमिंग पूल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से पूल की डिजाइन, जल निकासी व्यवस्था और प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए तथा सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए।
एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण करें और प्रत्येक स्तर पर निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments