पटियाला , 28 अप्रैल, 2026: समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत संस्था उमंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बीते दिनों स्थानीय थापर कॉलेज (थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी) में फोटो की एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य कला के माध्यम से युवा विद्यार्थियों को समाज भलाई के कार्यों के लिए प्रेरित करना था। उल्लेखनीय है कि इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई तस्वीरें युवा चित्रकार और संस्था की सदस्य प्रभअसीस कौर द्वारा बनाई गई थीं। इस अवसर पर संस्था के प्रधान अरविंदर सिंह, कानूनी सलाहकार एवं कोषाध्यक्ष योगेश पाठक, मीडिया सलाहकार पंकज शर्मा, सदस्य भावना पाठक, सिमरनजीत सिंह और गगनदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर फाउंडेशन के प्रधान अरविंदर सिंह ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि संस्था समय-समय पर ऐसे प्रयास करती रहती है, ताकि समाज के युवा वर्ग को जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे लाया जा सके। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा अन्य कार्यों के साथ-साथ स्कूलों के जरूरतमंद विद्यार्थियों की पढ़ाई, किताबों और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए भी पहल की जाती है।
उन्होंने आगे कहा कि उमंग वेलफेयर फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य को संवारना भी है। थापर कॉलेज के विद्यार्थियों और स्टाफ ने इस प्रदर्शनी में काफी उत्साह दिखाया और संस्था के इस नेक कार्य की भरपूर सराहना की।
प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न विषयों पर आधारित सुंदर तस्वीरें आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर फाउंडेशन के अन्य सदस्य और कॉलेज की प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
फोटो: प्रदर्शनी के दौरान उमंग संस्था के सदस्य एवं अन्य उपस्थित।
अरविन्दर सिंह
अध्यक्ष – उमंग कल्याण फाउंडेशन (रजि.)
उमंग वेलफेयर फाउंडेशन |
9814826256






