Saturday, June 6, 2026
HomeNationalदेशभर में भीषण गर्मी का कहर: कई राज्यों में पारा 45 डिग्री...

देशभर में भीषण गर्मी का कहर: कई राज्यों में पारा 45 डिग्री पार, रेड अलर्ट जारी

प्रयागराज, 25 अप्रैल 2026: देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अकोला में तापमान 45 डिग्री और अमरावती में 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजस्थान सहित पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के आगरा, मथुरा, फ़िरोज़ाबाद और मैनपुरी में मजदूरों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक काम करने पर रोक लगा दी गई है। कानपुर में 45 वर्षीय सुनील कुमार की साइकिल चलाते समय हीटस्ट्रोक से मौत हो गई। मौसम विभाग ने 17 जिलों में गर्म रातों की चेतावनी और 60 जिलों के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।ओडिशा के 18 शहरों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि झारसुगुडा में पारा 44.8 डिग्री तक पहुंच गया।

हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने सोमवार से सभी स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।मध्य प्रदेश के 11 जिलों में भी लू का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नर्मदापुरम जिले में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में भी गर्मी का असर दिख रहा है, जहां ऊना में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पिनाराई विजयन ने केरल में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, कल भी छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में हीटवेव जारी रहने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments