संगरूर, 25 अप्रैल, 2026: पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा द्वारा आज संगरूर डिपो और स्थानीय बस अड्डे की अचानक चेकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने डिपो के कर्मचारियों से समग्र प्रदर्शन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की, जिसमें नए रूटों की शुरुआत, दैनिक आय और के.एम.पी.एल. (किलोमीटर प्रति लीटर) की स्थिति शामिल रही। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य स्टाफ को और सुधार लाने के आदेश भी दिए।
चेयरमैन ने यात्रियों, कंडक्टरों और ड्राइवरों के साथ सीधी बातचीत भी की। उन्होंने चेकिंग के दौरान संगरूर बस अड्डे में साफ-सफाई के प्रबंधों, वॉशरूम की स्थिति और बसों की हालत का जायजा लिया।
चेयरमैन हरपाल जुनेजा ने बताया कि यात्रियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और समय पर सेवाएं प्रदान करना पी.आर.टी.सी. की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मचारियों को बसों की मरम्मत, समय की पाबंदी और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा स्टाफ को यह भी हिदायत दी गई है कि जनता से प्राप्त लिखित या मौखिक शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। इसी दौरान चेयरमैन ने विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की और उनकी मांगों व समस्याओं को ध्यान से सुना।
उन्होंने आश्वासन दिया कि पी.आर.टी.सी. के कार्य प्रदर्शन में निरंतर सुधार के लिए इस तरह की औचक चेकिंग भविष्य में भी जारी रहेगी। इस अवसर पर जनरल मैनेजर पटियाला जतिंदरपाल ग्रेवाल, जनरल मैनेजर संगरूर मनिंदरपाल सिद्धू और अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन: * चेकिंग के दौरान हरपाल जुनेजा और अन्य अधिकारी।
- मीटिंग के दौरान हरपाल जुनेजा और अन्य अधिकारी।






