Friday, June 5, 2026
HomeSportsमोहाली में PBKS बनाम GT मुकाबला कल, दर्शकों के लिए जारी ट्रैफिक...

मोहाली में PBKS बनाम GT मुकाबला कल, दर्शकों के लिए जारी ट्रैफिक और सुरक्षा एडवाइजरी

मोहाली, 30 मार्च 2026 : Punjab Kings (PBKS) और Gujarat Titans (GT) के बीच आईपीएल 2026 का रोमांचक मुकाबला कल शाम 7:30 बजे न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं और आज स्टेडियम में अभ्यास सत्र करेंगी।

शाम 5:30 बजे पंजाब टीम के मुख्य कोच Ricky Ponting मीडिया को टीम की तैयारियों को लेकर जानकारी देंगे।

यह मुकाबला पंजाब किंग्स के घरेलू मैदान पर खेला जा रहा है, जहां टीम पिछले कई दिनों से अभ्यास कर रही है। वहीं, गुजरात टाइटन्स की टीम रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंची और आज अभ्यास के साथ-साथ पिच और मैदान की परिस्थितियों को समझने की कोशिश करेगी। घरेलू मैदान होने के कारण पंजाब को इसका फायदा मिल सकता है।

दर्शकों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश:

जल्दी निकलें: पार्किंग और सुरक्षा जांच में देरी से बचने के लिए मैच शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले घर से निकलें।

पार्किंग स्टिकर: अपने वाहन पर अधिकृत पार्किंग स्टिकर (यदि उपलब्ध हो) पहले से लगाएं।

गूगल मैप्स का उपयोग करें: लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए नेविगेशन चालू रखें, क्योंकि डायवर्जन के कारण कुछ सड़कों पर दबाव बढ़ सकता है।

सड़क किनारे पार्किंग से बचें: सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर क्रेन द्वारा हटाया जा सकता है, इसलिए केवल निर्धारित पार्किंग स्थानों का ही उपयोग करें।

आईपीएल 2026 के इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments