बेंगलुरु, 29 मार्च 2026: Royal Challengers Bengaluru (RCB) ने Indian Premier League 2026 के अपने अभियान की शुरुआत शानदार अंदाज में की। टीम ने Sunrisers Hyderabad (SRH) को 6 विकेट से हराते हुए 202 रन का बड़ा लक्ष्य 26 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। मुकाबला M. Chinnaswamy Stadium में खेला गया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी RCB को डेब्यू कर रहे न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज Jacob Duffy ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपने पहले ही मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले में ही SRH के शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया।
डफी ने अपनी सटीक गेंदबाजी से अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नितीश कुमार रेड्डी को जल्दी आउट कर SRH को बड़ा झटका दिया। उनकी गेंदें लगातार बैक ऑफ लेंथ पर थीं, जिनका बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। डफी ने अपने चार ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
RCB की इस जीत के साथ टीम ने टूर्नामेंट में अपने इरादे साफ कर दिए हैं और सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने में कामयाबी हासिल की।






