HomePunjabहोली पर पंजाब समेत देशभर में धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

होली पर पंजाब समेत देशभर में धूम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

चंडीगढ़/पटियाला, 4 मार्च 2026: आज पंजाब सहित पूरे देश में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही युवा और बच्चे टोलियां बनाकर सड़कों पर निकल पड़े और राहगीरों पर रंग-बिरंगे गुब्बारे फेंकते नजर आए। कई स्थानों पर आपत्ति जताने वालों को “बुरा न मानो, होली है” कहकर मनाने की कोशिश भी की गई।

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने समस्त देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों के रंग लेकर आए।

वहीं पंजाब कांग्रेस के प्रभारी मनीष सिसौदिया ने दिल्ली में होली मनाई। उन्होंने कहा कि यह होली आम आदमी पार्टी के लिए विशेष है क्योंकि पार्टी के नेता कठिन परिस्थितियों से बेदाग बाहर आए हैं।

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए कड़े प्रबंध किए हैं। पंजाब के 28 पुलिस जिलों में 454 थानों और चौकियों के प्रभारी तैनात किए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ जगह-जगह नाके लगाए गए हैं।

चंडीगढ़ में लगभग 1150 से 1300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें 8 गजटेड अधिकारी और 33 एसएचओ/इंस्पेक्टर शामिल हैं। सुबह 8 बजे से बाजारों, मॉल, सेक्टरों, कॉलोनियों, गांवों, छात्राओं के हॉस्टलों और पीजी के आसपास पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। शहर की आंतरिक सड़कों, बार और क्लबों के बाहर विशेष चौकियां और पीसीआर गश्त बढ़ाई गई है।

प्रशासन ने हुड़दंग, छेड़छाड़, तेज रफ्तार, नशे में ड्राइविंग और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति अपनाने की घोषणा की है। चालान के साथ वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं। हाल ही में मिली बम धमकी के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

आपातकालीन सेवाएं अलर्ट पर

जनसुविधा के लिए पंजाब में 104 हेल्पलाइन के जरिए चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध रहेगी। चंडीगढ़ स्थित Postgraduate Institute of Medical Education and Research (पीजीआई) का हेल्पलाइन नंबर 0172-2756117 जारी किया गया है।

इसी प्रकार Government Medical College and Hospital (जीएमसीएच-32) के लिए इमरजेंसी नंबर 0172-2601023 और 0172-2601024 उपलब्ध हैं। 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं 1201 या इमरजेंसी एक्सटेंशन 1200 के माध्यम से भी प्राप्त की जा सकती हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से होली मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments