HomeHaryanaकिसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी गई, विपक्ष फैला रहा...

किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी गई, विपक्ष फैला रहा है झूठ: कंवल चौधरी

फतेहाबाद, 12 फरवरी, 2026 (संजीव शर्मा): भाजपा सरकार पात्र एवं योग्य लाभार्थी को घर बैठे पेंशन बनाकर देने का काम कर रही है। भाजपा सरकार ने किसी भी पात्र व्यक्ति की पेंशन नहीं काटी है, बल्कि अपात्र लोगों को तलाशा जा रहा है। विपक्ष केवल भ्रम फैलाने का काम कर रही है। यह बात भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी कंवल चौधरी ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कही है। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधान के तहत भाजपा सरकार काम कर रही है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस पर भाजपा सरकार सही नियमों को पालन करते हुए काम कर रही है। जो भी पात्र व्यक्ति हैं, उन्हें घर बैठे पेंशन देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में बहुत से अपात्र लोगों ने रिश्वत देकर पेंशन बंधवाने का काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के बिल्कुल खिलाफ है, ताकि सही और पात्र लोगों को ही पेंशन मिल सके। पूरे देश में हरियाणा प्रदेश सबसे ज्यादा बुढ़ापा पेंशन दे रहा है।
उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार आमजन के हितों और अधिकारियों के लिए संवेदनशील है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी ने प्रदेश के कैंसर पीडि़त मरीजों को राहत देने के लिए सभी 22 जिलो में कैंसर डे केयर के उद्घाटन करने काम किया है। जिसके तहत फतेहाबाद के हुडा सैक्टर 3 में स्थित सरकारी अस्पताल में भी 6 बैड का कैंसर डे केयर शुरू कर दिया गया है, जहां दवाईयों के साथ साथ किमो थैरेपी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। अब जिले के कैंसर पीडि़त आसानी से यहां अपना ईलाज करवा सकेंगे। इसके अलावा युवाओं को सरकारी नौकरियां देने के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में गु्रप सी के तहत 4227 पदों पर ऑनलाईन आवेदन मांगे गए हैं। आने वाले समय भी बम्पर सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी। हरियाणा पुलिस की भर्ती में भी हजारों पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments