Friday, June 19, 2026
HomeHaryanaरी-नीट परीक्षा अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

री-नीट परीक्षा अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा सुविधा

हरियाणा, 19 जून 2026 : हरियाणा में री-नीट (Re-NEET) परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली री-नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना होने तथा 21 जून 2026 को परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए हरियाणा रोडवेज की सामान्य बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रवक्ता ने बताया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को अपना वैध NEET प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बस परिचालक को दिखाना होगा।

उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों के हितों के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इससे यह सुनिश्चित होगा कि री-नीट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी बिना किसी असुविधा के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें और परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments