फतेहाबाद 19 जून, 2026 (संजीव शर्मा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत राहुल गांधी का जन्मदिन आज जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यों को करते हुए मनाया। कहीं रक्तदान तो कहीं गऊशालाओं में गौसेवा के प्रकल्प देखने को मिले। इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद की ओर से फतेहाबाद शहर की अमृता देवी सिटीजन पार्क पौधारोपण अभियान चलाया गया तथा लड्डू बांटकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम के दौरान फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा, महासचिव श्याम सुदंर बंसल, महासचिव हरपाल बैनीवाल, दुष्यंत शर्मा, अश्वनी वर्मा, सन्नी खुराना, हरबंस मेहरा, राजेश गुर्जर, पवन शर्मा, पवन भूथन उपप्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया व जिलाध्यक्ष अरविन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश के युवाओं, किसानों और आमजन की आवाज बनकर निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए कार्य किया है। उनके जन्मदिवस पर पौधारोपण जैसे सेवा कार्य समाज को सकारात्मक संदेश देते हैं। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को इसमें योगदान देना चाहिए। राहुल गांधी के विचार नई पीढ़ी को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। राहुल गांधी का जीवन जनहित और देशहित के मुद्दों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने हमेशा गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है।






