Friday, June 19, 2026
HomePunjabकुदनी गांव में मंत्री गोयल के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों...

कुदनी गांव में मंत्री गोयल के ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों परिवार ‘आप’ में शामिल, मंत्री ने दिया आशीर्वाद

विपक्ष के पास पंजाब के विकास और खुशहाली के लिए कोई एजेंडा नहीं : मंत्री गोयल

लहरागागा / मूनक, 19 जून 2026 : आम आदमी पार्टी की जनहितैषी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के तहत हलका विधायक एवं कैबिनेट मंत्री एडवोकेट बरिंदर गोयल ने आज क्षेत्र के गांव कड़ैल, हांडा, कुदनी और रामपुर गुजरां का दौरा किया।

इस दौरान गांव कुदनी में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा जनसमर्थन मिला जब मंत्री गोयल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर गांव के सैकड़ों परिवारों ने विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत करते हुए मंत्री गोयल ने उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पूरा सम्मान दिया जाएगा।

विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए मंत्री गोयल ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा तथा जनता की समस्याओं और मांगों को भी सुना। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर स्तर पर पंजाब के विकास, खुशहाली और अमन-शांति की बात करती है, जबकि विपक्षी दल धर्म और जाति के नाम पर लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करने के सपने देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब के जागरूक मतदाता विपक्षी दलों की इन कोशिशों को सफल नहीं होने देंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में विपक्षी दलों की जमानतें जब्त हो जाएंगी।

अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री गोयल ने कहा कि यह गठबंधन केवल स्वार्थ पर आधारित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों को पंजाब के हितों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस को सांप्रदायिक राजनीति करने वाली पार्टियां बताते हुए कहा कि पंजाब के लोग इन दलों को दोबारा सत्ता नहीं सौंपेंगे।

मंत्री गोयल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे पूरे कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के हर गांव और शहर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं, जिनसे प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में अन्य दलों को छोड़कर आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोयल परिवार के दरवाजे क्षेत्र की जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं।

इस अवसर पर आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सोहन लाल, निर्मल सिंह, गुरमीत सिंह, महिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, धन्ना सिंह, मनप्रीत मन्नू, जागर सिंह, गुलाब सिंह, मलकीत सिंह, अमनजोत सिंह, लाली सिंह, धर्मिंदर सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वे पंजाब सरकार और मंत्री गोयल द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री गोयल ने चार वर्षों में जितने विकास कार्य किए हैं, उतने कार्य विपक्षी दलों के नेता पिछले 50 वर्षों में भी नहीं कर सके। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

इस अवसर पर मंत्री गोयल के साथ उनके ओएसडी राकेश कुमार गुप्ता विक्की, ट्रेड कमीशन के चेयरमैन प्रिंस गर्ग, मार्केट कमेटी मूनक के चेयरमैन महिंदर सिंह कुदनी, रिंकू सिंह, सराज सिंह सरपंच कड़ैल, गुरदीप सिंह, मान सिंह हांडा, आत्मा सिंह, मंगत सिंह रामपुर गुजरां, बबली सिंह, तेजबीर सिंह ठसका (वाइस चेयरमैन बालक समिति अन्नदाना, मूनक) सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और स्वयंसेवक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments