पटियाला, 19 जून 2026 : पंजाब रेड क्रॉस नशा पीड़ितों के लिए एकीकृत पुनर्वास केंद्र एवं जिला पुनर्वास केंद्र, पंजाब साकेत अस्पताल पटियाला द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ के सचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी शिवदुलार सिंह ढिल्लों के मार्गदर्शन में तथा जिला सामाजिक सुरक्षा कार्यालय पटियाला, सामाजिक संस्थाओं यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया, पावर हाउस यूथ क्लब और युवक सेवाएं क्लब दीप नगर के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त पटियाला डॉ. हिमांशु अग्रवाल के संरक्षण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी (डीएसएसओ) वरिंदर सिंह टिवाणा ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेट अवार्डी एवं नशा मुक्त भारत अभियान के सदस्य परमिंदर पहलवान ने की।
इस अवसर पर पंजाब रेड क्रॉस साकेत अस्पताल की प्रोजेक्ट डायरेक्टर परमिंदर कौर मनचंदा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से गवर्नर अवार्डी एवं नशा मुक्त भारत अभियान के सदस्य जतविंदर ग्रेवाल, एएसआई दरबारा सिंह, डॉ. चारू गौतम, काउंसलर अमरजीत कौर, रणजीत कौर, जसप्रीत सिंह संधू, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह, गवर्नमेंट बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के बीसीए छात्र रुद्रप्रताप सिंह तथा गुरजीत सिंह लक्की हरदासपुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वरिंदर सिंह टिवाणा ने कहा कि पंजाब रेड क्रॉस के एकीकृत पुनर्वास केंद्र एवं जिला पुनर्वास केंद्र की प्रोजेक्ट डायरेक्टर परमिंदर कौर मनचंदा और उनकी टीम द्वारा स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, जो एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान तथा पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत आम जनता को नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं और आम लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चल रही इस मुहिम में सक्रिय सहयोग दें, तभी पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सकेगा।
इस अवसर पर स्टेट अवार्डी परमिंदर पहलवान ने भी युवाओं को नशों के खिलाफ जागरूक रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई।
फोटो कैप्शन: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को शपथ दिलाते हुए डीएसएसओ वरिंदर टिवाणा, परमिंदर कौर मनचंदा, परमिंदर पहलवान, जतविंदर ग्रेवाल तथा अन्य।






