Friday, June 19, 2026
HomePatialaमेयर और कमिश्नर पूनम स्याल ने जारी किया "क्लीन पटियाला, ग्रीन पटियाला"...

मेयर और कमिश्नर पूनम स्याल ने जारी किया “क्लीन पटियाला, ग्रीन पटियाला” अभियान का पोस्टर, सोसायटी के प्रयासों की सराहना

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पार्कों की देखभाल करने वाली संस्थाओं को मिलेगा ‘ग्रीन अवार्ड’

पिछले दो दशकों से “हर इंसान लगाए दो पेड़” अभियान के माध्यम से पर्यावरण की सेवा कर रही है ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी : मेयर

पटियाला, 19 जून,2026 : शाही शहर पटियाला को स्वच्छ और हराभरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को आज उस समय और बड़ा प्रोत्साहन मिला, जब नगर निगम पटियाला की मेयर कुंदन गोगिया, कमिश्नर पूनम स्याल तथा अतिरिक्त कमिश्नर सिमरप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित संस्था ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी (रजि.) पटियाला द्वारा तैयार विशेष पोस्टर “क्लीन पटियाला, ग्रीन पटियाला” जारी किया।

पोस्टर जारी करने के बाद सोसायटी के अध्यक्ष उपकार सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से 1 जून से लगातार शहर के विभिन्न पार्कों और उनके आसपास विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि इसी अभियान के तहत आगामी 21 जून (रविवार) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष अवसर पर पटियाला शहर के पार्कों की देखभाल, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली विभिन्न सोसायटियों एवं संस्थाओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान देकर विशेष ‘ग्रीन अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा, जबकि अन्य भाग लेने वाली संस्थाओं को प्रोत्साहन स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

नगर निगम के अधिकारियों ने सोसायटी के अध्यक्ष उपकार सिंह और उनकी पूरी टीम के कार्यों की भरपूर सराहना की। मेयर ने कहा कि ज्ञान ज्योति एजुकेशन सोसायटी पिछले दो दशकों यानी 20 वर्षों से “हर इंसान लगाए दो पेड़” अभियान चलाकर तथा नगर निगम के साथ मिलकर पार्कों की सफाई, शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने सभी पटियालावासियों से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़ें, ताकि एक स्वच्छ, सुंदर और हराभरा पटियाला बनाया जा सके।

इस अवसर पर सोसायटी अध्यक्ष उपकार सिंह के अलावा वार्ड नंबर 5 की एमसी दविंदर कौर, इंद्रजीत सिंह, तरसेम सिंह, सुशील मिड्डा तथा नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: विभिन्न तस्वीरों में अभियान का पोस्टर जारी करते हुए मेयर, कमिश्नर और अतिरिक्त कमिश्नर।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments