Friday, June 19, 2026
HomePatialaपटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी:...

पटियाला जिले में 7 परीक्षा केंद्रों पर नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: डॉ. हिमांशु अग्रवाल

डिप्टी कमिश्नर ने नीट परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की, ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

पटियाला, 19 जून, 2026 : पटियाला जिले में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि जिले में स्थापित सभी 7 परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि पटियाला के इन परीक्षा केंद्रों पर कुल 3,408 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि परीक्षा को सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसके दूरभाष नंबर 0175-2350550 एवं 0175-2358550 हैं। तीन दिनों के लिए पीसीएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त कर आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में पीएमश्री के.वी. नंबर-3, पटियाला कैंट, आर्मी पब्लिक स्कूल, तारापुर एन्क्लेव, संगरूर रोड, पीएमश्री के.वी. नंबर-1, पटियाला कैंट, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, मॉडल टाउन, सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल, सिविल लाइंस, सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, फीलखाना, के.वी. नंबर-2, रेलवे कॉलोनी, डीसीडब्ल्यू, पटियाला परीक्षा केंद्र स्थानों पर बनाए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब सरकार के परिवहन विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 20, 21 एवं 22 जून को परीक्षार्थियों तथा उनके साथ एक अटेंडेंट को परीक्षा केंद्र तक आने-जाने के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा बस चालकों एवं परिचालकों (कंडक्टरों) को परीक्षार्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि वे समय पर और बिना किसी असुविधा के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की कि वे परीक्षा के दिन समय का विशेष ध्यान रखें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

इस अवसर पर एडीसी (ज) अनुप्रीता जौहल, एस.एम. पटियाला, सहायक आयुक्त (ज), पुलिस, शिक्षा, के.वी. के प्राचार्य, परिवहन, पीआरटीसी, स्वास्थ्य, एनआईसी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments