Friday, June 19, 2026
HomePunjabधूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन...

धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचेगा पंजाब राज्य व्यापारी आयोग: चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा

बागड़ियां रोड स्थित व्यापारियों के साथ ट्रेड आयोग की बैठक, समस्याओं के समाधान हेतु अधिकारियों के साथ की गई चर्चा

व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे का समयबद्ध तरीके से होगा समाधान: पुष्पिंदर शर्मा

धूरी, 19 जून,2026: पंजाब राज्य व्यापारी आयोग, धूरी के चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा के नेतृत्व में आज बागड़ियां रोड स्थित व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान व्यापारियों को आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान संबंधी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे ताकि व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य व्यापारी आयोग धूरी हलके के प्रत्येक व्यापारी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनेगा तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाएगा।

पुष्पिंदर शर्मा ने कहा कि बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा उठाए गए प्रत्येक मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा और उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव आयोग तक पहुंचाएं ताकि व्यापारिक माहौल को और अधिक बेहतर बनाया जा सके।

बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों से अवगत करवाया, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी, आयोग के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments