Wednesday, June 17, 2026
HomePatialaजनहित समिति पटियाला द्वारा समाज सेवा और मेडिकल चेकअप कैंप लगाने का...

जनहित समिति पटियाला द्वारा समाज सेवा और मेडिकल चेकअप कैंप लगाने का कार्य सराहनीय: डी.एस.पी. करनैल सिंह

पटियाला 15 जून 2026: संस्था जनहित समिति पटियाला द्वारा बारादरी गार्डन में एक बहुत बड़ा मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इस मेडिकल चेकअप कैंप में विशेष रूप से मॉडर्न लैबोरेट्री एंड स्कैन सेंटर पटियाला की टीम पहुंची। कैंप को लगवाने में फिटनेस लवर्स पटियाला की टीम और डॉक्टर हरी ओम अग्रवाल द्वारा विशेष सहयोग दिया गया। इस कैंप में खून के टेस्ट, शुगर, ब्लड टेस्ट और हड्डियों की क्षमता की मुफ्त जांच की गई।

​इस अवसर पर विशेष रूप से पहुंचे डी.एस.पी. करनैल सिंह जी ने बताया कि हमें अपनी नियमित जांच करवानी चाहिए ताकि शरीर में हो रही बीमारियों (अलामतों) के बारे में पता चल सके। उन्होंने संस्था जनहित समिति को इस सराहनीय कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं और बताया कि संस्था जो काम कर रही है, वह अपने आप में बेहतरीन है।

​इस अवसर पर हड्डियों के विशेषज्ञ डॉक्टर हरीओम अग्रवाल जी ने बताया कि हमें अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए सही रूप में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर खाना खाना चाहिए और नियमित तौर पर सैर करनी चाहिए, ताकि शरीर तंदुरुस्त और लचीला बन सके।

​इस अवसर पर एच. एस. दुआ जी ने संस्था जनहित समिति के बारे में बोलते हुए कहा कि आज लोगों को स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जागरूक करने की आवश्यकता है और संस्था जनहित समिति हमेशा इस कार्य में तत्पर रहती है।

​इस अवसर पर संस्था के संयुक्त (जुआइंट) सचिव जगतार सिंह जग्गी द्वारा संस्था के कार्यों के बारे में बताते हुए कहा गया कि संस्था प्रत्येक फील्ड में सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आइए आप संस्था के सदस्य बनिए और हम सब मिल-जुलकर लोगों की सेवा करें।

​इस अवसर पर चमन लाल गर्ग जी द्वारा बताया गया कि हम प्रत्येक महीने चार बार मेडिकल चेकअप कैंप लगवाते हैं और हमारी कोशिश होती है कि हम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।

​डॉक्टर जी. एस. आनंद द्वारा बताया गया कि संस्था शीघ्र ही रायपुर मंडला में बेसहारा पेशेंट हैल्थ केयर सेंटर और ओल्ड एज होम (वृद्धाश्रम) बनाने जा रही है, जिसमें लोगों के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों और दानी सज्जनों से विनती की कि आप हमें इस ओल्ड एज होम को बनाने में मदद करें ताकि बेसहारा बुजुर्गों और मरीजों को सहारा मिल सके।

​इस अवसर पर संस्था के  संस्थापक सदस्य और अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं शिक्षा शास्त्री अनिल भारती जी ने बोलते हुए कहा कि हम सभी को सेवा करनी चाहिए और संस्था जनहित समिति का सदस्य बनना चाहिए, ताकि समाज में लोगों की मदद की जा सके।

​इस अवसर पर पहुंची शख्सियतों में राजिंदर अत्री जी, आनंद खोसला जी, पहूजा जी, एडवोकेट जी. एस. ग्रेवाल, प्रदीप कुमार, सुरिंदर सिंह और फिटनेस लवर्स पंजाब की टीम विशेष रूप से शामिल हुई।​

फोटो: जनहित समिति रजि. पटियाला द्वारा बारादरी गार्डन में आयोजित मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप की सुविधाओं का लाभ उठाते हुए पटियालवी लोग।

​जारीकर्ता:

विनोद कुमार शर्मा

जनरल सेक्रेटरी (महासचिव)

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments