पटियाला ,16 जून, 2026 :भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त श्री भानु प्रकाश येतुरु ने आज राजकीय बिक्रम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटियाला में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के तहत आयोजित बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज) के प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पंजाब की मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा, उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हिमांशु अग्रवाल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित रहे।






