Saturday, June 13, 2026
HomeNationalसोना 4,300 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ती, मजबूत डॉलर से कीमती...

सोना 4,300 रुपये और चांदी 10,000 रुपये सस्ती, मजबूत डॉलर से कीमती धातुओं पर दबाव:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मजबूत अमेरिकी डॉलर, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों के प्रभाव से सोना 4,300 रुपये टूटकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2.45 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

स्थानीय बाजार के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी का भाव 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम से गिरकर 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गया।

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं, जिससे अमेरिकी डॉलर को मजबूती मिली। इसका सीधा असर सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं की मांग पर पड़ा।

विशेषज्ञों के अनुसार ऊर्जा कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई और लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों के बने रहने की आशंकाएं फिर बढ़ गई हैं। ऐसे माहौल में निवेशकों का रुझान सुरक्षित धातुओं से हटकर डॉलर आधारित परिसंपत्तियों की ओर बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट का रुख देखने को मिला। स्पॉट गोल्ड 90.53 डॉलर या 2.13 प्रतिशत गिरकर 4,168.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2.24 प्रतिशत टूटकर 63.87 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments