Saturday, June 13, 2026
HomeNationalतृणमूल कांग्रेस में बढ़ी बगावत, 19 सांसदों ने अलग पहचान की मांग...

तृणमूल कांग्रेस में बढ़ी बगावत, 19 सांसदों ने अलग पहचान की मांग की

नई दिल्ली, 12 जून,2026 : पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में आंतरिक कलह गहराती जा रही है। पार्टी के 19 बागी सांसदों ने लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग कर संगठनात्मक विभाजन के संकेत दिए हैं। बागी सांसद काकोली घोष दस्तिदार ने दावा किया कि 20 सांसदों के समूह ने औपचारिक रूप से यह मांग रखी है।

वहीं, पिछले एक सप्ताह में राज्यसभा के तीन टीएमसी सांसदों—प्रकाश चिक बराइक, सुष्मिता देव और सुखेंदु शेखर राय—ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी ने कांग्रेस में विलय की अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया कि उनके खेमे को अब 64 विधायकों का समर्थन प्राप्त है।

बागी सांसदों की भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की खबरों के बाद एनडीए के साथ संभावित गठजोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, किसी भी विलय या दल-बदल के लिए संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दो-तिहाई बहुमत की शर्त पूरी करनी होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments