Friday, June 5, 2026
HomePunjabक्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे रवनीत बिट्टू ? पंजाब लौटने के संकेत !

क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे रवनीत बिट्टू ? पंजाब लौटने के संकेत !

रवनीत सिंह बिट्टू बोले- अब विधानसभा में आकर काम करने की इच्छा, बयान से तेज हुई राजनीतिक चर्चाएं

चंडीगढ़, 03 जून 2026 : केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के संकेत दिए हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के पदभार ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में 17 वर्ष बिताने के बाद अब उनकी इच्छा पंजाब विधानसभा में आकर राज्य के लिए काम करने की है।

बिट्टू ने कहा कि वह लंबे समय से दिल्ली में हैं और अब पंजाब के हर कोने में जाकर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहते हैं। उन्होंने केवल सिंह ढिल्लों को पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

हालांकि बिट्टू ने भविष्य की किसी चुनावी योजना की औपचारिक घोषणा नहीं की, लेकिन उनके बयान से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि वह आने वाले समय में पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा पंजाब में अपनी पकड़ मजबूत करने और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments