Friday, June 5, 2026
HomePunjabभाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हरजीत सिंह ग्रेवाल का जाना...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हरजीत सिंह ग्रेवाल का जाना हालचाल, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

चंडीगढ़, 2 जून 2026 : पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल से मुलाकात कर उनकी सेहत और कुशलक्षेम की जानकारी ली।
इस दौरान सरदार ढिल्लों ने कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे सरदार ग्रेवाल के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ग्रेवाल की अच्छी सेहत, चढ़दी कला और जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के लिए अरदास की।
मुलाकात के दौरान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल ने पार्टी संगठन और जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरा भाजपा परिवार उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अकाल पुरख से प्रार्थना करते हुए कहा कि सरदार ग्रेवाल को उत्तम स्वास्थ्य, शक्ति और लंबी आयु प्रदान करें, ताकि वे भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ समाज और देश की सेवा करते रहें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments