Friday, June 5, 2026
HomeWorld Newsफ्रांस के बोर्डो में क्रूज़ शिप पर नोरोवायरस का प्रकोप, 80 यात्री...

फ्रांस के बोर्डो में क्रूज़ शिप पर नोरोवायरस का प्रकोप, 80 यात्री बीमार

पेरिस, 15 मई 2026 : फ्रांस के दक्षिण-पश्चिमी शहर बोर्डो में एक ब्रिटिश क्रूज़ शिप ‘अंबीशन’ पर नोरोवायरस फैलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जहाज पर वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस का संक्रमण फैल गया है, जिसके चलते करीब 80 लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं।

इस दौरान जहाज पर सवार लगभग 90 वर्षीय एक बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर जहाज पर मौजूद करीब 1,700 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को शुरुआती तौर पर जहाज से उतरने की अनुमति नहीं दी गई।

बोर्डो यूनिवर्सिटी अस्पताल में किए गए जैविक परीक्षणों के बाद पुष्टि हुई कि संक्रमण नोरोवायरस के कारण फैला है।

प्रशासन के अनुसार जिन लोगों में बीमारी के लक्षण पाए गए हैं, उन्हें जहाज पर ही आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि अन्य यात्रियों को अब उतरने की अनुमति दी जाएगी। फिलहाल जहाज पर सख्त सफाई व्यवस्था और क्वारंटीन नियम लागू किए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments