Friday, June 5, 2026
HomePatialaपंजाब स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने PRTC चेयरमैन से की मुलाकात, विभिन्न...

पंजाब स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने PRTC चेयरमैन से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

पटियाला, 14 मई,2026 : पंजाब स्टेट पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एडवोकेट हरपाल जुनेजा, चेयरमैन पीआरटीसी के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने चेयरमैन जुनेजा द्वारा पीआरटीसी की बेहतरी, यात्री सुविधाओं में सुधार तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
बैठक के दौरान सदस्यों ने पुराने और नए बस अड्डों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण विकास कार्यों और आवश्यक सुझावों को चेयरमैन हरपाल जुनेजा के समक्ष रखा। चेयरमैन जुनेजा ने इन मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने चेयरमैन हरपाल जुनेजा को पीआरटीसी की प्रगति और जनहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए अपना पूर्ण सहयोग और शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर पेंशन एसोसिएशन के नेता गुरदीप सिंह वालिया (प्रधान), अजीत सिंह सैणी (चेयरमैन), सतपाल सिंह चंबल (जनरल सचिव), गुरमीत सिंह टिवाणा (वित्त सचिव), परमजीत सिंह (उप प्रधान), हरचरण सिंह गिल (उप प्रधान), बलदेव कृष्ण शर्मा, अशोक पराशर (सीनियर सदस्य) के अलावा हैरी मुखमेलपुर, राहुल महिता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments