चंडीगढ़, 11 मई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाई ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर बरनाला के बलजिंदर सिंह ने भी भाजपा का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
सुनील जाखड़ ने कहा कि ज्ञान सिंह मान और बलजिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को पंजाब में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार अपने संगठन का विस्तार कर रही है और विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर जुड़ रहे हैं।
राजनीतिक हलकों में ज्ञान सिंह मान के भाजपा में शामिल होने को अहम घटनाक्रम माना जा रहा है।






