Wednesday, June 17, 2026
HomeNationalशिमला: कुमारसैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से चिट्टा बरामद कर तीन...

शिमला: कुमारसैन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से चिट्टा बरामद कर तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

शिमला, 10 मई 2026: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिमला जिला की कुमारसैन थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नेशनल हाईवे-05 पर बारूबाग इलाके में नाकेबंदी के दौरान एक कार से 9 ग्राम से अधिक चिट्टा (हेरॉइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 9 मई को कुमारसैन पुलिस की टीम एनएच-05 पर गश्त और चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें नशीला पदार्थ बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रवीण कुमार (बिलासपुर), रोहित चौहान (रामपुर) और तुषार वर्मा (रामपुर) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया है। शिमला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा ताकि नशा नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचा जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments