मोहाली में चंडी हॉस्पिटैलिटी ने लॉन्च किया नया कॉन्सेप्ट
चंडीगढ़, 10 मई 2026 : ट्राइसिटी के फूड लवर्स के लिए पहली बार इंडियन व्यंजनों को ड्राइव-थ्रू फॉर्मेट में पेश किया गया है। चंडी आतिथ्य ने मोहाली के एयरपोर्ट रोड स्थित जी ब्लॉक में ट्राइसिटी का पहला इंडियन क्यूज़ीन ड्राइव-थ्रू शुरू किया है।कंपनी के सीईओ और मालिक सोनू चंदी ने बताया कि उनकी हॉस्पिटैलिटी ग्रुप पिछले 19 वर्षों से अमेरिका के कैलिफोर्निया में 15 रेस्टोरेंट सफलतापूर्वक चला रही है और अब भारत में आधुनिक एवं इनोवेटिव डाइनिंग कॉन्सेप्ट के साथ विस्तार कर रही है।
इसी योजना के तहत मोहाली “करीलेन किचन” और “करी एंड हॉप्स ब्रूइंग कंपनी” की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों और स्थानीय लोगों को सफर के दौरान जल्दी, सुविधाजनक और असली भारतीय भोजन उपलब्ध कराना है।कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए शेफ अदित ग्रोवर को क्यूलिनरी कंसल्टेंट के रूप में जोड़ा है,जो पहले ओबेरॉय होटल से जुड़े रहे हैं। वहीं किचन संचालन की जिम्मेदारी एग्जीक्यूटिव शेफ हीरा को सौंपी गई है, जिन्हें मल्टी-क्यूज़ीन संचालन का लंबा अनुभव है।
सोनू चंडी ने कहा कि कंपनी आने वाले समय में भारत के विभिन्न शहरों में भी विस्तार की योजना बना रही है और भारतीय स्वाद को आधुनिक हॉस्पिटैलिटी कॉन्सेप्ट के साथ जोड़कर क्विक-सर्विस डाइनिंग सेक्टर में नई पहचान बनाना चाहती है।






