संगरूर/अमृतसर, 9 मई 2026: बेअदबी के खिलाफ लाए गए कानून को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज संगरूर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेहद सख्त रुख अपनाया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि सरकार इस कानून को किसी भी कीमत पर वापस नहीं लेगी और न ही इसमें कोई संशोधन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए विरोधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे पंथ को यह सख्त कानून मंजूर है, लेकिन केवल एक खास परिवार को ही इससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार बेअदबी जैसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी तरह के दबाव में आने वाली नहीं है।






