लखनऊ, 8 मई 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून 2026 से व्यावसायिक उड़ान सेवाएं शुरू हो जाएंगी। इंडिगो इस एयरपोर्ट से उड़ान संचालन करने वाली पहली एयरलाइन होगी।
पहली फ्लाइट सुबह 7:05 बजे लखनऊ से रवाना होकर 8:05 बजे जेवर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इसके बाद नोएडा से बेंगलुरु के लिए पहली उड़ान संचालित की जाएगी।
सरकार के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे के पास स्थित यह एयरपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और आसपास के राज्यों के लिए नया एविएशन हब बनेगा। इंडिगो जल्द ही अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, हैदराबाद, श्रीनगर समेत 16 से अधिक शहरों को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने की योजना बना रही है।
प्रदेश सरकार ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य में उद्योग, पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा तथा दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर दबाव भी कम करेगा।






