Saturday, June 6, 2026
HomePunjabपूनमदीप कौर आईएएस ने संगरूर के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाला

पूनमदीप कौर आईएएस ने संगरूर के डिप्टी कमिश्नर का पद संभाला

संगरूर, 07 मई 2026 : पूनमदीप कौर ने आज संगरूर के डिप्टी कमिश्नर के रूप में पदभार संभाल लिया। जिला प्रशासनिक परिसर पहुंचने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया,जबकि पुलिस टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पदभार ग्रहण करने के बाद डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर ने कहा कि वह जिले के सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गौरतलब है कि पूनमदीप कौर इससे पहले फतेहगढ़ साहिब, बरनाला और फरीदकोट में डिप्टी कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा वह PEPSU Road Transport Corporation (PRTC) पटियाला की प्रबंध निदेशक के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments